UTTARAKHAND

देहरादून विकासनगर में गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत

विकासनगर के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर बीती रात रात एक कार हादसे का शिकार हो गई. हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं विकासनगर के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर बीती रात रात एक कार हादसे का शिकार हो गई. हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई. एसडीआरएफ की टीम ने मृतक के शव को खाई से बाहर निकाल कर राजस्व पुलिस को सौंप दिया है. फिलहाल मामले की जांच राजस्व पुलिस कर रही है.

बताया जा रहा है कार सवार व्यक्ति देर रात चंदऊ गांव से वापस अपने घर डूमेट विकासनगर लौट रहा था तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी.मृतक व्यक्ति की पहचान प्रकाश जोशी निवासी ग्राम डूमेट के रूप मे हुई है. कालसी थाना क्षेत्र के सहिया चौकी इंचार्ज नीरज कठैत ने बताया कि कार में एक ही व्यक्ति ही सवार था. जिसकी मौके पर ही मौत हो गई है. क्षेत्र राजस्व पुलिस के अंतर्गत होने के चलते शव राजस्व पुलिस को सौंपा गया है.

यह भी पढ़ें -  CBSE Board 12th Result 2023 OUT: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट हुए घोषित, यहां करें चेक
Back to top button