UTTARAKHAND

बदरीनाथ हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाइब्रेटर रोलर में लगी आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू

बदरीनाथ हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाइब्रेटर रोलर में लगी आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू

ओडली गांव के समीप हाईवे किनारे खड़े वाइब्रेटर रोलर एचडी-85 में अचानक लाग गई। बताया जा रहा है कि रोलर के इंजन में गडबड़ी से आग लगी और उसने फ्यूल टैंक को भी अपने आगोश में ले लिया।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओडली गांव के समीप सड़क किनारे खड़े वाइब्रेटर रोलर में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान हाईवे पर कुछ देर यातायात भी बाधित रहा। सूचना पर फायर स्टेशन रतूड़ा से रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को ओडली गांव के समीप हाईवे किनारे खड़े वाइब्रेटर रोलर एचडी-85 में अचानक लाग गई। बताया जा रहा है कि रोलर के इंजन में गडबड़ी से आग लगी और उसने फ्यूल टैंक को भी अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटें इतनी विकराल हो गईं कि कुछ देर के यातायात भी बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फायर यूनिट ने मोटर फायर इंजन से होज रील और हॉज की मदद से पंपिंग के जरिए आग बुझाई।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की टनल में भरा पानी, टनल में फंसे 100 से ज्यादा मजदूर..SDRF ने किया रेस्क्यू

साथ ही रोलर के फ्यूल टैंक में लगी आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग दो घंटे में आग को पूरी तरह से बुझाया गया। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। इतना सही रहा कि बाजार या आबादी क्षेत्र में यह घटना नहीं हुई, अन्यथा नुकसान हो सकता था।

Back to top button