UTTARAKHAND

उत्तराखंड में जमीनों की खरीद-फरोख्त अब नहीं होगी आसान, कानून में संशोधन को आएगा अध्यादेश

सीएम धामी ने घोषणा की है कि उत्तराखंड में जमीन खरीदने वाले लोगों की पृष्ठभूमि जांचे जाने की घोषणा की है. सीएम ने कहा कि जांच में सब कुछ ठीक पाए जाने पर ही इसकी अनुमति दी जाएगी.

क्या आप भी उत्तराखंड की सुंदर पहाड़ियों के बीच जमीन खरीदने का सपना देख रहे हैं? पर शायद अब आपका ये सपना पूरा न हो पाए क्योंकि उत्तराखंड में अब जमीन खरीदने वालों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नया प्लान बनाया है. सीएम धामी ने घोषणा की है कि उत्तराखंड में जमीन खरीदने वाले लोगों की पृष्ठभूमि जांचे जाने की घोषणा की है. सीएम ने कहा कि जांच में सब कुछ ठीक पाए जाने पर ही इसकी अनुमति दी जाएगी. सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है. यहां के लोगों के स्वभाव में शांति और सद्भाव से रहना है. इस कारण प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति अन्य जगहों के मुकाबले ठीक रहती है. 

लेकिन हाल के समय में यहां ज़मीन की खरीद फरोख्त बढ़ी है, साथ ही सरकारी ज़मीनों पर अलग-अलग रूप में अवैध कब्जे भी हुए हैं. इस कारण आने वाले समय में प्रदेश में कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था को खतरा पैदा हो सकता है. इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में अब कोई भी व्यक्ति अगर जमीन की खरीद करेगा तो उसे भूमि खरीदने के कारण स्पष्ट करने होंगे. साथ ही संबंधित व्यक्ति की पृष्ठभूमि का भी सत्यापन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर भूमि क्रय करने के उद्देश्य और कारण सही पाए गए, साथ ही व्यक्ति की आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है तो उसे जमीन खरीदने की अनुमति दी जाएगी. वरना ऐसे प्रकरणों को सख्ती से रोका जाएगा. इसके लिए सभी जिलों में पुलिस प्रशासन को आदेश दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें -  Surya Grahan 2022: चारधामों के कपाट सूर्य ग्रहण पर रहेंगे बंद, 12 घंटे पहले लग जाएगा सूतक
Back to top button