CRIMEUTTARAKHAND

उत्तराखंड: BBA के छात्र का जंगल में मिला जला हुआ शव, हत्या की आशंका

खटीमा के चकरपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह जंगल में एक युवक का झुलसा हुआ शव मिलने सनसनी फैल गई.

खटीमा के चकरपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह जंगल में एक युवक का झुलसा हुआ शव मिलने सनसनी फैल गई. हनुमानगढ़ी के चकरपुर निवासी आयुष चंद (21) बुधवार शाम दवाई लेने के लिए स्कूटी से खटीमा गया हुआ था, लेकिन वह रात को घर नहीं लौटा. बृहस्पतिवार सुबह उसका जला हुआ शव वनखंडी मंदिर के पीछे जंगल में मिला. युवक बुरी तरह जला हुआ था. घटनास्थल पर युवक की स्कूटी, दो मोबाइल और पेट्रोल का डिब्बा बरामद हुआ. परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आयुष देहरादून से बीबीए कर रहा था.

यह भी पढ़ें -  काशीपुर को 111 करोड़ की योजनाओं की सौगात, द्रोणासागर और गिरीताल बनेंगे पर्यटन स्थल
Back to top button