UTTARAKHAND

उत्तराखंड: 9 माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, गर्भस्थ शिशु की भी मौत

युवती 9 महीने की गर्भवती थी. ना जाने ऐसा क्या हुआ, जिसने युवती को अपने साथ-साथ अजन्मे बच्चे की जान लेने पर मजबूर कर दिया

हल्द्वानी में नैनीताल जिले के ओखलकांडा की रहने वाली एक गर्भवती महिला ने खुदकुशी कर ली. वह फांसी के फंदे पर झूल गई. शादी को अभी सिर्फ एक साल हुआ था. युवती 9 महीने की गर्भवती थी. ना जाने ऐसा क्या हुआ, जिसने युवती को अपने साथ-साथ अजन्मे बच्चे की जान लेने पर मजबूर कर दिया. घटना के बाद से विवाहिता के घर पर कोहराम मचा है. पति अब तक सदमे में है.जिसने भी महिला की मौत की खबर सुनी, उसके घर पहुंचा. सबके मुंह से यही निकल रहा था कि बच्चे का क्या कसूर था. जब उसे जन्म लेने का समय आया तो दुनिया में आने से पहले ही उसे दुनिया छोडऩी पड़ गई.

जानकारी के मुताबिक  20 वर्षीय मुन्नी देवी निवासी ओखलकांडा मुक्तेश्वर की शादी एक साल पहले ही हुई थी. वह शादी के कुछ महीनों बाद अपने पति ईश्वरी राम के साथ हल्द्वानी कुसुमखेड़ा स्थित शिव शक्ति विहार में रह रही थी. मंगलवार देर शाम प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला मुन्नी का पति ईश्वरी राम जब घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए. आगे पढ़िए-

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे मौसम फिर बदलेगा करवट, देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

उसने देखा कि उसकी पत्नी फंदे से लटकी हुई थी. चौकी इंचार्ज की मानें तो परिजनों द्वारा शव  उतार लिया गया था ताकि वे उसे निजी अस्पताल लेकर जा सकें. हालांकि अस्पताल में डॉक्टर ने मुन्नी देवी को मृत घोषित कर दिया. बुधवार को पोस्मार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया मगर पुलिस के आगे ये गुत्थी सुलझ नहीं सकी है कि मौत के पीछे के कारण क्या रहे. 

Back to top button