UTTARAKHAND

आज देहरादून में आयोजित ‘नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम’ में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण विभाग में चयनित 609 अभ्यर्थियों को सीएम धामी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय संस्कृत ऑडिटोरियम देहरादून में आयोजित ‘नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम’ में कृषि, उद्यान, समाज कल्याण विभाग में चयनित 609 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर सीएम धामी ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी नव नियुक्त अभ्यर्थी उत्तराखंड में कृषि क्षेत्र के उत्थान और समाज कल्याण के संकल्प को लेकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो रही है। पिछले ढाई तीन साल में 20000 से अधिक युवाओं को राज्य की सरकारी सेवाओं में नियुक्त पत्र प्रदान किया जा चुके हैं आगे भी यहां प्रक्रिया जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें -  आसमान से बरस रही आफत की बारिश, CM धामी निकले निरक्षण पर... बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
Back to top button