UTTARAKHAND

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार…SSB के दो जवानों की मौत

थल-डीडीहाट मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी है. इस घटना में एसएसबी के 2 जवानों की मौत हो गई.

उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे है और लोग असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं. इस बीच पिथौरागढ़  से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है.  जहां थल-डीडीहाट मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी है. इस घटना में एसएसबी के 2 जवानों की मौत हो गई. डीडीहाट पुलिस एवं एसएसबी ने शवों को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीँ इस घटना के बाद से दोनों के घर में कोहराम मच गया है 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को थल-डीडीहाट मार्ग पर लालघाटी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी.कार में 11 बटालियन SSB डीडीहाट में तैनात ASI मनोज कुमार पंत निवासी भट्टीगांव, बेरीनाग और हेड कॉन्स्टेबल वीर सिंह करन सिंह निवासी गुजरावाली, सिद्दिविनायक कॉलोनी थाना रायपुर, देहरादून सवार थे. जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी  दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीडीहाट थाना की पुलिस और डीडीहाट में तैनात एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे और जवानों के शवों को रेस्क्यू कर डीडीहाट मोर्चरी लाए, जहां पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. 

यह भी पढ़ें -  ट्रेन में सफर करने से पहले पढ़ लें ये खबर, देहरादून से चलने वाली ये चार ट्रेन 17 जुलाई तक कैंसिल
Back to top button