POLITICSUTTARAKHAND

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: जीत की चाहत में बीजेपी, फंसा है केदारनाथ विधानसभा का टिकट

पिछले चुनाव में मोदी लहर के बावजूद पार्टी चुनाव हार गई थी. इस बार भाजपा यहां जीत दर्ज कराने की सारी संभावनाएं तलाश रही है.

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: केदारनाथ विधानसभा सीट भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है. केदारनाथ धाम से पीएम नरेंद्र मोदी देश ही नहीं विश्व को संदेश देते हैं. भाजपा यहां अपनी जीत सुनिश्चित कराना चाहती है. इसलिए इस सीट पर टिकट पर मोहर लगाने से पहले दावेदारों के दावों की ठोक बजाकर परख कर लेना चाहती है. यहां आधा दर्जन से अधिक दावेदार टिकट की राह में खड़े हैं. पिछले चुनाव में मोदी लहर के बावजूद पार्टी चुनाव हार गई थी. इस बार भाजपा यहां जीत दर्ज कराने की सारी संभावनाएं तलाश रही है. पीएम नरेंद्र मोदी का केदारनाथ से विशेष लगाव रहा है. पांच सालों के अपने कार्यकाल के दौरान वह 5 बार केदारनाथ आ चुके हैं. इसीलिए भाजपा टिकट पर मोहर लगाने के लिए हर छोटे-बड़े पहलुओं पर गहनता से मंथन कर रही है. पूर्व विधायक आशा नौटियाल व पूर्व विधायक शैला रानी रावत के साथ ही कई युवा नेताओं ने यहां दावेदारी जताई है. पार्टी के रणनीतिकारों के पैमाने पर कौन फिट बैठता है. इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 14 फरवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
Back to top button