POLITICSUTTARAKHAND

उत्तराखंड के सरकारी विभागों में शुरू हुई बायोमेट्रिक प्रणाली, समय से दफ्तर आना हुआ अनिवार्य

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की दस्तक के बाद बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली को बंद कर दिया गया था लेकिन तमाम शिकायतें मिलने पर सीएम धामी ने फिर बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली को शुरू करने के निर्देश दिए है..

उत्तराखंड राज्य के सरकारी विभागों में पिछले 2 सालों से वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की दस्तक के बाद बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली बंद पड़ी थी. बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली के बंद चलते राज्य के सरकारी विभागों में लंबे समय से बड़ी शिकायत मिल रही थी, कि अधिकारी और कर्मचारी समय से दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं. इन तमाम शिकायतों की सूचना मिलते ही सीएम धामी ने मुख्य सचिव एस. एस. संधू को निर्देश दिए हैं, कि ऐसी व्यवस्था प्रणाली लागू किया जाए जिससे सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से अपने दफ्तरों में हाजिर हो.

सीएम धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव एस. एस. संधू ने सभी सरकारी विभागों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली को शुरू कर दिया है. ताकि, सभी अधिकारी और कर्मचारी गुड गवर्नेंस के तहत प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। गौरतलब है, की पहले भी सीएम धामी ने कर्मचारियों से समय पर कार्यालय पहुंचने के लिए निर्देशित किया था. लेकिन प्रदेशभर से लगातार इस तरह की शिकायते सीएम कार्यालय को मिल रही थी, कि अधिकारी कर्मचारी समय से ऑफिस नही पहुंच रहे है. जिसके चलते आम जनता को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. वहीं शिकायतों के निस्तारण में भी देरी हो रही है. लेकिन अब बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली शुरू होने से सरकारी विभागों के अधिकारी कर्मचारी समय से ऑफिस पहुंच रहे है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम
Back to top button