UTTARAKHAND

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अब कड़ाके की ठंड के लिए रहिए तैयार

मौसम विभाग ने 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है. इसके साथ ही आगामी तीन दिनों में राज्य का न्यूनतम तापमान कही-कहीं एक डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है.

प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है, इसके साथ ही ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है. विशेष रूप से सुबह व शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.वहीं मौसम विभाग ने 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है. इसके साथ ही आगामी तीन दिनों में राज्य का न्यूनतम तापमान कही-कहीं एक डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है. वहीं अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. उच्च हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं दोपहर बाद आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है. मैदानी इलाकों में सुबह एवं शाम को धुंध पड़ने और पहाड़ों में प्रातः काल पाला पड़ने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूरब व उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. जिसके चक्रवात में परिवर्तित होकर पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की आशा जताई जा रही है. पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान व इससे सटे इलाकों से आगे बढ़ने की संभावना के मद्देनजर अगले तीन-चार दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है. 9 से 11 दिसंबर के बीच उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कोहरा छाने के साथ कुछ जगहों पर हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है. इसकी वजह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, कुमाऊं मंडल स्थित घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहेगा. हल्के बादलों के बीच दिन भर धूप खिली रहेगी. दोपहर बाद हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी.

यह भी पढ़ें -  क्यों धंस रहा है उत्तराखंड का खूबसूरत शहर जोशीमठ? वैज्ञानिकों ने बताई इसकी वजह
Back to top button