UTTARAKHAND

आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला है ऐतिहासिक बजट: भट्ट

देहरादून 1 फरवरी। भाजपा ने केंद्रीय बजट को आम आदमी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है।
राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि नौकरी पेशा मध्यम वर्ग समेत 80 फीसदी लोगों को टैक्स से दी छूट और टूरिज्म, कृषि क्षेत्र को मिली प्राथमिकता, उत्तराखंड के विकास में अहम साबित होने वाली है।
लोकसभा में प्रस्तुत सर्वस्पर्शी एवं सर्वग्राही बजट के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया किया। उन्होंने कहा कि विकास और विरासत के मूलमंत्र पर आधारित यह बजट, विकसित भारत निर्माण की गति तेज करने वाला बजट है। उत्तराखंड के संदर्भ में ही देखें तो राज्य ने नौकरी पेशा एवं माध्यम वर्ग के संख्या बहुत है। ऐसे में मोदी सरकार का 1 लाख रूपए तक प्रति माह औसत आय पर आय कर की छूट से उनको 80 हजार तक की बचत प्रतिवर्ष होगी।

केन्द्रीय बजट में विकास के प्रमुख इंजन कृषि को प्राथमिकता देने से राज्य के कृषकों को भी बड़ा लाभ हासिल होगा।प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से 1.7 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे, इनमें 100 जिलों में कृषि से जुड़ी व्यवस्थाओं और योजनागत ढांचे का सुदृढ़ीकरण होगा। किसान क्रेडिट कार्ड में लोन की सीमा 5 लाख तक बढ़ाने से किसानों को अपनी कृषि ढांचे को बेहतर करने में मदद मिलेगी। एमएसएमई को गारंटी के साथ दिए जाने वाले ऋण को 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया जाना, उत्तराखंड जैसे नवसृजित औद्योगिक राज्य के लिए लाभकारी होगा। सरकार ने पीएम स्वनिधि की 30 हजार रूपए की सीमा के साथ यूपीआई लिंक्ड क्रेडिट कार्ड देना, हमारे जैसे छोटे राज्य में रोजगार के अवसरों को बेहतर करेगा।

यह भी पढ़ें -  Indian Oil Corporation Limited as the State Level Coordinator for SAKSHAM 2024-25 in Uttarakhand, organized the Valedictory Function at Indian Institute of Petroleum Dehradun

उन्होंने उम्मीद जताई कि विकास केन्द्र के रूप में आवंटित एक लाख करोड़ रूपए शहरी चुनौती निधि से राज्य के शहरों का विकास किया जाएगा।संशोधित उड़ान योजना से जिन 120 नए गंतव्यों तक क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा, उसमें राज्य के स्थान भी शामिल होंगे। पांडुलिपियों के सर्वेक्षण व संरक्षण के लिए ज्ञान भारत मिशन, देवभूमि के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
इसी तरह कैंसर, असाधारण रोगों और अन्य गंभीर जीर्ण रोगों के उपचार के लिए 36 जीवनरक्षक औषधियों को बुनियादी सीमा-शुल्‍क से छूट दी गई है। फ्रोजन फिश पेस्ट पर सीमा शुल्क 30 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का लाभ नीले राज्य के रूप में प्रोजेक्ड हमारे राज्य को मिलने वाला है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की पहली बार की उद्यमी पांच लाख महिलाओं के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा, आत्मनिर्भर भारत को अभियान को गति देने के लिए सरकार ने टूरिज्म पर फोकस किया है। जिसमें 50 टूरिस्ट बनेंगे, वहां जो होटल बनाएंगे उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर समेत तमाम योजनाजगत लाभ दिए जाएंगे। वहीं होम स्टे को मुद्रा लोन से जोड़ा जा रहा हैं। अब चूंकि उत्तराखंड पर्यटन आधारित राज्य में, लिहाजा इस बजट से हमारी कोशिशें अधिक तेजी से सफल होंगी।

भट्ट ने कहा कि इस बजट में प्रस्तावित विकास, उपाय गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को ध्यान में रखकर किया गया है।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

Back to top button