UTTARAKHAND

उत्तराखंड में देर रात से बारिश का सिलसिला जारी, भारी वर्षा-ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए देहरादून. हरिद्वार. नैनीताल. टिहरी. पौड़ी. अल्मोड़ा तथा उधमसिंह नगर जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया

उत्तराखंड के मौसम विभाग ने 30 मार्च की शाम से वेदर बदलने की भविष्यवाणी की थी. ठीक ऐसा ही हुआ है. उत्तराखंड में बीती देर रात से ही बारिश और बर्फबारी हो रही है. खासकर पर्वतीय जिलों में रात से बारिश जारी है. ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है. झमाझम बरसात से तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के सभी जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए देहरादून. हरिद्वार. नैनीताल. टिहरी. पौड़ी. अल्मोड़ा तथा उधमसिंह नगर जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया साथ ही  कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने के साथ तेज बौछार होने की संभावना व्यक्त की है. वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है. वहीं, देहरादून, नैनीताल जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें -  38वें राष्ट्रीय खेलों का हुआ भव्य समापन
Back to top button