POLITICSUTTARAKHAND

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने विधायकों को दी नसीहत, सदन में मोबाइल का प्रयोग किया तो होगी कार्रवाई

सदन के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को विधायकों को नसीहत देनी पड़ी.

उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. सुबह 11:00 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू हो गई. इस बीच सदन के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को विधायकों को नसीहत देनी पड़ी. विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने नसीहत दी कि सदन के भीतर किसी भी विधायक को मोबाइल प्रयोग नहीं करना है. अध्यक्षा ने सभी विधायकों को निर्देश दिए कि अगर कोई भी विधायक मोबाइल का विधानसभा सदन के भीतर प्रयोग करते पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि कल विधानसभा सदन की कार्यवाही के दौरान कई विधायक मोबाइल का प्रयोग कर रहे थे.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से सेना एक का जवान शहीद
Back to top button