UTTARAKHAND
Trending

Uttarakhand Election 2022: प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, जानें घोषणा पत्र की खास बातें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान को धार देने के लिए कांग्रेस ने आज अपना मेन‍िफेस्‍टो लॉन्च कर दिया है.

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022  के मद्देनजर करीब-करीब सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी  प्रदेश के दौरे पर पहुंची है.. इस दौरान उन्होंने वर्चुअल रैली के जरिए देहरादून में पार्टी का घोषणा पत्र भी जारी किया-

घोषणा पत्र की मुख्य बातें-

  • 500 के पार नहीं जाएगा गैस सिलिंडर। अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई तो बाकी की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी।
  • चार लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
  • पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • जिलों में पर्यटन पुलिस की एक अलग फोर्स का गठन होगा।
  • सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • पुलिस विभाग में भर्ती में 40 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
  • आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि की जाएगी।
  • कोरोना काल में त्रस्त परिवारों को सालाना 40000 रुपए की मदद की जाएगी।
  • स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव व घर-घर तक पहुंचाने के लिए नई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।
  • सरकार बनने के पहले वर्ष 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।
  • पीजी छात्रों को 500000 रुपए तक के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दी जाएंगी।
  • सरकारी नौकरियों पर लगी रोक को हटाया जाएगा वर्तमान में 57000 रिक्त पद हैं, जिनको पहले साल में भरा जाएगा।
  • राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
  • अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
  • राज्य पुलिस कर्मियों को 46 सौ ग्रेड पे दिया जाएगा।
  • राज्य में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
  • मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।
  • सभी वृद्धजनों को पेंशन दी जाएगी।
  • कड़ा भू कानून बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें -  आम आदमी पार्टी का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हुए बाली, CM धामी ने ज्वाइन कराई पार्टी

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में कुरुरता की सारी हदें पार, कलयुगी बेटे ने बेरहमी से पीट पीटकर अपनी माँ को उतारा मौत के घाट

Back to top button