UTTARAKHAND
Trending

मसूरी में बर्फबारी के बीच अनोखे अंदाज में दिखे ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार, वायरल हुआ वीडियो

अक्षय कुमार ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं इस जॉब का आभारी हूं, जो मुझे ऐसे खूबसूरत अनुभवों को जीने में मदद करता है। मसूरी, जहां मैं शूटिंग करने का सपना देखता हूं।'

सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. अक्षय कुमार ने शूटिंग सेट से एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लग रहा है कि वो वहां काफी इंजॉय कर रहे हैं. दरअसल, पुलिस की वर्दी पहने अक्षय कुमार ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जिसमें अक्षय ने लिखा है कि ‘मसूरी यू आर ए ड्रीम टू शूट.’ वहीं, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर की है और लिखा ‘ऐसी नौकरी पाने के लिए आभारी हूं जो मुझे ऐसे खूबसूरत अनुभवों को जीने में मदद करती है. मसूरी, आप शूटिंग करने का सपना देख रहे हैं.’

आपको बता दें की अक्षय कुमार बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह के साथ फिल्म की शूटिंग पहाड़ों की रानी मसूरी में कर रहे हैं. उत्तराखंड के मसूरी के बारलोगंज के मुख्य बाजार और सेंट जार्ज काॅलेज के अंदर फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए. दोनों अपनी फिल्म रत्सासन की शूटिंग के लिए वहां पहुंचे हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर मयंक तिवारी हैं और निर्माता फिल्म के निर्माता वासु भगवानी और रंजीत तिवारी है. जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी तक फिल्म की शूटिंग मसूरी के अलग-अलग हिस्सों में होनी है. ये फिल्म साउथ फिल्म रत्सासन की हिंदी रीमेक है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह फिल्म अतरंगी रे में सारा अली खान और धनुष के साथ नजर आए थे. फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया जहां लोगों ने काफी पसंद भी किया

यह भी पढ़ें -  मसूरी में सड़क पर पेड़ गिरने से मार्ग हुआ बंद, दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार
Back to top button