UTTARAKHAND

उत्तराखंड: भारी बारिश के चलते कल बंद रहेंगे स्कूल, DM  ने किये आदेश जारी…

देहरादून.रविवार को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 13 एवं 14 अगस्त को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

देहरादून, रविवार को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 13 एवं 14 अगस्त को जनपद देहरादून में कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है.इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है.

आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा एक से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में 14 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है. लिहाजा, जनपद समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र 14 अगस्त को बन्द रहेंगे.मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे.

यह भी पढ़ें -  चमोली में लैंडस्लाइड, भरभराकर पहाड़ से गिरा मलबा..मलबे के गुबार में गुम हुई सड़क
Back to top button