UTTARAKHAND

अभिनेत्री भाग्यश्री को भाया देहरादून बोली- यहां के मौसम से हो गया है मुझे प्यार

भाग्यश्री देहरादून में आयोजित एक्सीलेंसी आईकॉनिक अवार्ड में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंची. उन्होंने कहा, वह कई बार उत्तराखंड आईं, लेकिन पहली बार देहरादून आने का मौका मिला.

बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री दून का मौसम भा गया. भाग्यश्री देहरादून में आयोजित एक्सीलेंसी आईकॉनिक अवार्ड में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंची. उन्होंने कहा, वह कई बार उत्तराखंड आईं, लेकिन पहली बार देहरादून आने का मौका मिला. पहली ही बार में यहां के मौसम और लोगों से हमेशा के लिए प्यार हो गया. उन्होंने यहां आते ही पहाड़ी खाना भी तलाशा. थ्री फिंगर एंटरटेनमेंट लिमिटेड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग्यश्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, उत्तराखंड का पहाड़ी खाना बहुत प्रसिद्ध है. जब वह देहरादून आईं तो उन्होंने अपने दोस्तों से कहा इस बार दून में पहाड़ी खाना खाएंगे. वहीं, इस मौके पर उन्होंने अपनी पहली फिल्म का गीत आते-जाते हस्ते गाते… गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. 

आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में अभिनेत्री भाग्यश्री ने अनेक राज्यों से आए कलाकारों एवं विभिन्न विभूतियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य से उनका लगाव काफी नजदीक से रहा है, यही कारण है कि वे अनेक बार इस राज्य में आ चुकी है. उन्होंने इस मौके पर मैंने प्यार किया गीत को अपने ही एक अलग अंदाज में गाते हुए कहा कि देहरादून ने मुझे इतना अधिक आकर्षित कर लिया है कि यहां पर मैं अब बार-बार आऊंगी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आज बहुत से ऐसे कलाकार एवं विभूतियां है, जिन्हें अपने टैलेंट धरातल पर लाने चाहिए. इसके लिए उनके उत्साहवर्धन की आवश्यकता है. भाग्यश्री ने आयोजित कार्यक्रम में सभी दूरदराज से आए मेहमानों एवं कलाकारों को अपने अंदाज में काफी गुदगुदाया और कहा कि किसी भी कार्यक्रम को करने के लिए एक शक्तिशाली लीडरशिप की आवश्यकता होती है जो कि उन्होंने यहां पर देखी और परख  ली है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: हेलमेट होने के बाद भी कट सकता है आपका चालान, बचना है तो जरूर पढ़ लें नए नियम
Back to top button