UTTARAKHAND

पत्नी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली हेतु की प्रार्थना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे हैं. यहां पूजा अर्चना करने के उपरांत उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया.

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ केदारनाथ धाम पहुंचे हैं. यहां पूजा अर्चना करने के उपरांत उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दौरा किया है. हालांकि मौसम खराब होने की वजह से मुख्‍यमंत्री एक घंटे की देरी से केदार घाटी पहुंचे. 

बाबा केदार की पूजा अर्चना करने के उपरांत वह निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. मुख्‍यमंत्री रूद्र यज्ञ में पधारे संत-महात्माओं से भी भेंट करेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर को केदारनाथ आ सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ में दर्शन के उपरांत बदरीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने बदरीशपुरी भी जा सकते हैं. हालांकि अभी उत्‍तराखंड सरकार को कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है.

यह भी पढ़ें -  स्वास्थ्य विभाग के लिये रणनीति बनायेगा एसएचएसआरसीः डॉ. धन सिंह रावत
Back to top button