UTTARAKHAND

उत्तराखंड: हाईवे में चलती कार के ऊपर पहाड़ी से गिरा बैल, जानिए फिर क्या हुआ

उत्तराखंड के देहरादून जनपद के अंतर्गत चकराता त्यूणी मोटर मार्ग एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

उत्तराखंड के देहरादून जनपद के अंतर्गत चकराता त्यूणी मोटर मार्ग  एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यहाँ सड़क पर चलती एक ब्रेजा कार के ऊपर पहाड़ी से फिसलकर एक बैल गिर गया. इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई. जबकि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए. पहले कार सवार लोगों को लगा कि पहाड़ी से बोल्डर गिर गया. बताया जा रहा है कि कार हिमाचल प्रदेश के रोहडू से विकासनगर की ओर जा रही थी.

इसी बीच मसूरी-चकराता-त्यूणी हाईवे पर दारागाड़ के पास अचानक चलती कार के ऊपर पहाड़ी से एक बैल फिसलकर गिर गया. इस दौरान चालक ने सूझबूझ के चलते किसी तरह वाहन को कंट्रोल किया. अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था. कार के अन्दर अंदर बैठे एक ही परिवार के तीन लोगों को हलकी-फुल्की छोटे आई हैं. घायलों में हिमाचल के जुब्बल निवासी कार चालक और उसकी मां व बहन बताई जा रही है. सभी लोग सुरक्षित है.

यह भी पढ़ें -  गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा..गहरी खाई में गिरी कार, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
Back to top button