CRIMEUTTARAKHAND

उत्तराखंड में शर्मसार हुई इंसानियत, अंडे की रेहड़ी लगाने वाले युवक की बाल्टी से पीट-पीटकर हत्या

रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी आकाश उर्फ शालू पुत्र स्वामीनाथ रुड़की टॉकीज के पास अंडे की ठेली लगाता था. विवाद में युवकों ने अंडे की ठेली लगाने वाले एक युवक को मारकर अधमरा कर दिया.

रुड़की से एक मामला सामने आ रहा है, जहां विवाद में युवकों ने अंडे की ठेली लगाने वाले एक युवक को मारकर अधमरा कर दिया. इतना ही नहीं युवकों ने ठेली लगाने वाले को बाल्टी से बुरी तरह पीटा. वही पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. बता दे की रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब निवासी आकाश उर्फ शालू पुत्र स्वामीनाथ रुड़की टॉकीज के पास अंडे की ठेली लगाता था. मंगलवार देर रात करीब 10:30 बजे कुछ युवक उसकी ठेली पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे. 

विरोध करने पर युवकों ने आकाश के साथ मारपीट कर दी. और उसे बुरी तरह मारा. मिली जानकारी के अनुसार इस बीच युवकों ने आकाश पर बाल्टी से हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आकाश को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. बता दे की उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभिषेक निवासी गांव बिंडूखड़क, थाना झबरेड़ा और  एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें -  Blast In Mussoorie: गुब्बारे में भरी जाने वाले हीलियम गैस सिलेंडर का ब्लास्ट, दो सौ फीट दूर जा गिरी युवक की टांग
Back to top button