UTTARAKHAND

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी की दादी का आज सुबह निधन, पोती की मौत के बाद टूट गई थी शक्ति देवी

पौडी की रहने वाली अंकिता भंडारी की दादी का सोमवार सुबह निधन हो गया ,अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने अपनी मां शक्ति देवी के निधन की जानकरी दी.

पौडी की रहने वाली अंकिता भंडारी की दादी का सोमवार सुबह निधन हो गया ,अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने अपनी मां शक्ति देवी के निधन की जानकरी दी. अंकिता की दादी काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं और पोती की मौत के बाद से टूट चुकी थीं. वो काफी समय ये बिस्तर पर थीं और आखिरकार लंबी बीमारी के चलते सोमवार को उन्होंने अपनी देह त्याग दी. सोमवार सुबह अंकिता की दादी ने घर पर ही अंतिम सांस ली. शक्ति देवी (84) लंबे समय से बीमार चल रही थी. उनके पुत्र और अंकिता के पिता ने कहा कि उनके पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  विदेश तक पहुंचा उत्तराखंड का ‘पिस्यूं लूण’, एक आइडिया ने बदली शशि की जिंदगी..खड़ा किया ब्रांड

शक्ति देवी की तबीयत तब से ज्यादा खराब हुई जब से उनकी पोती अंकिता ने दुनिया से अलविदा कहा. अंकिता का अचानक दुनिया को छोडकर चला जाना उसकी दादी को नागवार गुजरा और उनकी तबीयत खराब होती चली गई. उन्हें उम्मीद थी कि अंकिता के हत्यारों को सख्त सजा और अंकिता को जरुर न्याय मिलेगा. इसी आस में वो जी रही थी, और जिंदगी की जंग हारकर आखिरकार उन्होंने अपने ही आवास में अंतिम सांस ली. अंकिता अपने परिवार की जिम्मेदारी के चलते बाहर नौकरी की तलाश में आई थी. अंकिता की कमाई से ही उनके परिवार का घर चलता था.

Back to top button