UTTARAKHAND

उत्तराखंड के गौरव नैलवाल को बधाई..आर्मी में बने लेफ्टिनेंट, माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा

भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में हाल ही में हुई पासिंग आउट परेड के बाद सल्ट क्षेत्र के पत्थरखोला-चनाण गांव निवासी गौरव नैलवाल आर्मी में लेफ्टिनेंट बन गए हैं.

उत्तराखंड के वीर सपूतों में देश सेवा का जज्बा कूट-कूटकर भरा हुआ है. भारतीय सेना में न जाने कितने ऐसे वीर हैं, जो कि उत्तराँखंड से हैं. ये बात आप जानते ही होंगे कि हर साल आयोजित होने वाली देहरादून आईएमए की पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के जैंटलमैन कैडेट भी बड़ी संख्या में रहते हैं. भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में हाल ही में हुई पासिंग आउट परेड के बाद सल्ट क्षेत्र के पत्थरखोला-चनाण गांव निवासी गौरव नैलवाल आर्मी में लेफ्टिनेंट बन गए हैं. उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है.

गौरव नैनवाल ने माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से हासिल की. उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की. वर्ष 2022 में सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर सेना में अफसर बनने के सफर की शुरुआत की. गौरव के पिता दामोदर दत्त वर्तमान में आईटीबीपी में कार्यरत हैं तथा माता गीता देवी गृहिणी हैं. गौरव का कहना है, कि उनकी आर्मी के माध्यम से देश सेवा करने की ललक बचपन से ही थी, जो देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद पूरी हो गई है. उनका कहना है कि लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है.

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी की दो टूक: कुंभ मेले में सजगता से करें काम…वरना मछलियों पर नहीं अब मगरमच्छ पर होगी कार्रवाई
Back to top button