CRIMEUTTARAKHAND

उत्तराखंड: दुकान पर बैठे ज्वेलर को सरेआम मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

उधमसिंह नगर के खटीमा में एक ज्वैलर्स को दिन दहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया. दो नकाबपोश बदमाश ज्वैलर्स की दुकान पर आए और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

उधमसिंह नगर के खटीमा में एक ज्वैलर्स को दिन दहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया. दो नकाबपोश बदमाश ज्वैलर्स की दुकान पर आए और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. सिर्फ 8 सेकेंड में वो वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. ज्वैलर्स को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.इस दुखद खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया है. अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी, जिले के ही खटीमा तहसील क्षेत्र के झनकट के देवरी की शिवा मार्केट में आराधना ज्वेलर्स नाम से दुकान चलाते थे.

बताया गया है कि बीते शाम जब वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे. उसी दौरान दो नकाबपोश युवक बाइक से उनकी दुकान के पास पहुंचे और दुकान के अंदर घुसकर रमेश पर गोलियां दाग दी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने रमेश की दुकान पर जाकर देखा तो वह जमीन पर लहुलुहान पड़े थे. जिस पर उन्हें खटीमा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल लिए रेफर कर दिया. उधर दूसरी ओर दोनों हत्यारोपी नकाबपोश युवक मौका देखकर फरार होने में कामयाब रहे. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें -  Champawat By Election: चंपावत में वोटिंग जारी, दोपहर एक बजे तक 45.90 प्रतिशत मतदान
Back to top button