UTTARAKHAND

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, आज इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

चेतावनी को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर जिले में तमाम स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है.

उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बनी हुई है. तीन दिन से हो रही मूसलधार वर्षा से चारधाम राजमार्ग समेत 190 से अधिक मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. भारी मलबा आने से ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग टिहरी के नरेंद्रनगर के पास बगड़धार में बाधित है. मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है. चेतावनी को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर जिले में तमाम स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में शुरू होगी कैरियर काउंसलिंग की व्यवस्था
Back to top button