UTTARAKHAND

पौड़ी में टूटे खंभे से 300 परिवारों पर बिजली का संकट, गांव में करंट फैलने का बढ़ा खतरा

पौड़ी जिले के पौड़ी ब्लॉक के तमलाग गाँव में बिजली का खम्भा टूटने से 300 परिवारों की बिजली गुल हो गयी है. गांव में करंट फैलने का बढ़ा खतरा

पौड़ी जिले के पौड़ी ब्लॉक के तमलाग गाँव में बिजली का खम्भा टूटने से 300 परिवारों की बिजली गुल हो गयी है. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, स्थानीय निवासी राजकुमार ने बताया कि 300 परिवारों के गाँव में अगर सूझबूझ नहीं होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि बिजली का खम्बा टूटने से बिजली की तारें जमीन में आ गयी थी, जिससे आस-पास के मकानों में करंट फैलने का खतरा था.

उन्होंने बताया कि हाल ही में चमोली हादसे से सबक लेकर उन्होंने सबसे पहले विद्युत विभाग को घटना की सूचना दी और लाइट काटने को कहा, उन्होंने कहा कि विधुत विभाग ने गाँव की बिजली तो काट दी है, लेकिन ये पता नहीं है, कि विधुत विभाग कब नया बिजली का खम्बा लगायेगा और कब गाँव में बिजली आयेगी? उन्होंने बताया कि वे स्वयं वीडियो बनाकर यह ख़बर इंफो उत्तराखंड को इसलिये भेज रहे हैं, जिससे उनकी बात विधुत विभाग और शासन-प्रशासन/सरकार के नुमाइंदों तक पहुंचे! क्योंकि मिडिया पर ख़बर प्रसारित होने से पहले अधिकारी जागते नहीं हैं और कुम्भकर्णी नींद में सोये रहते हैं.

यह भी पढ़ें -  Railway Recruitment 2022: रेलवे में 2500 से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
Back to top button