UTTARAKHAND

उत्तराखंड में अचानक भरभरा कर नदी में गिरा पुल, नदी में बहे दो मजदूर

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन वैकल्पिक पुल का ढांचा खड़ा किए जाने के दौरान हादसा हो गया.

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत निर्माणाधीन वैकल्पिक पुल का ढांचा खड़ा किए जाने के दौरान हादसा हो गया. ढांचा गिरने से दो मजदूर अलकनंदा नदी में बह गए. एक मजदूर को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरा मजदूर लापता है. एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस अधीक्ष प्रमेंद्र दोबाल ने बताया कि लापता मजदूर की खोजबीन जारी है. पीआईयू लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्रह्म कपाल के पास मास्टर प्लान के तहत पुल निर्माण कार्य किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने की नानकमत्ता का नाम बदलने की घोषणा, जानिए अब क्या होगा नया नाम
Back to top button