UTTARAKHAND

CM पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली दौरे के दूसरे दिन  सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को लेकर उनसे चर्चा की. साथ ही विभिन्न परियोजनाओं के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई. उन्होंने कंडाली (बिच्छु घास) से बनी स्टॉल के साथ ही राज्य के अन्य स्थानीय उत्पाद भी उन्हें भेंट किए.

इस दौरान सीएम धामी ने उन्हें सीआईआरएफ के प्रस्तावों पर वित्तीय एवं प्रशासकीय अनुमोदन के लिए अनुरोध किया. इस पर मंत्री ने बताया कि सीआईआरएफ में राज्य को 250 करोड़ रुपये की परियोजना की स्वीकृति प्रदान की जाएगी. सीएम ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित आपदा से क्षतिग्रस्त हुए नेशनल हाईवे को सुचारू किए जाने के लिए एफडीआर के तहत धनराशि दिए जाने का भी अनुरोध किया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाढ़ क्षति की मरम्मत का प्रस्ताव दोबारा भेजा जाए.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के मशहूर टूरिस्ट प्लेस लैंसडाउन नाम बदलने की तैयारी, जानें अब क्या रखा जाएगा नया नाम?
Back to top button