UTTARAKHAND

हल्द्वानी में भारी बारिश से उफान पर आया सूर्या और शेर नाला, वाहनों की आवाजाही रोकी

हल्द्वानी में मंगलवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश के बाद सूर्या और शेर नाला उफान पर आ गया जिसके चलते हल्द्वानी -चोरगलिया-सितारगंज मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई.

हल्द्वानी में मंगलवार को भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बारिश के बाद सूर्या और शेर नाला उफान पर आ गया जिसके चलते हल्द्वानी -चोरगलिया-सितारगंज मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई. नालों के दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस स्थानीय जनता, यात्रियों व वाहन चालकों से अनुरोध कर रही है कि सड़क खुलने का इंतजार करें. नाले में पानी ज्यादा होने पर सड़क पार न करें.

उधर, काठगोदाम हैड़ाखान मार्ग पर पहाड़ खिसकने के कारण सड़क पर लगातार मलबा गिर रहा है. सड़क में पानी आने के कारण मार्ग बंद है. उत्तराखंड के पूरे कुमाऊं मंडल में आज मंगलवार को भी भारी बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है. हालांकि पूरे प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में शुरू होगी कैरियर काउंसलिंग की व्यवस्था
Back to top button