UTTARAKHAND

उत्तराखंड: मामूली कहासुनी के बाद कार चालक पत्नी की हत्या कर फरार, 3 बच्चों के सर से उठा माँ का साया

हरिद्वार में ज्वालापुर में एक कार चालक अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है.

उत्तराखंड से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक हरिद्वार में ज्वालापुर में एक कार चालक अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है.  पुलिस के मुताबिक, ज्वालापुर आर्यनगर क्षेत्र की राजीवनगर बस्ती निवासी नीटू पेशे से कार चालक है. 18 साल पहले नेपाल मूल की गीता से शादी की थी. दोनों के तीन बच्चे हैं. बड़ा बेटा ऋषभ 17 साल, जबकि बेटी गौरी 11 साल और छोटा बेटा वैभव सात साल का है.

नीटू ने मामूली कहासुनी के बाद किसी भारी चीज़ से गीता के सिर पर हमला करते हुए हत्या कर दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और से जानकारी जुटाई. पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था.ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतका के देवर अंकित सैनी की ओर से उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ले गया है. जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -  Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, शरीर पर मिले जख्मों के कई निशान
Back to top button