UTTARAKHAND

110 रु. किलो से ज्यादा टमाटर बेचा तो होगी करवाई, प्रशासन ने दिये आदेश

टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए प्रशासन ने आदेश दिए है. अगर व्यापारी टमाटरों को अपने मनमानी दर पर बेचते है तो करवाई की जाएगी.

टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए प्रशासन ने आदेश दिए है. क्योंकि कुछ व्यापारी टमाटरों को अपनी मनमानी कीमतों पर बेच रहे है जिसके लिए प्रशासन ने तय किया है अगर व्यापारी टमाटरों को अपने मनमानी दर पर बेचते है तो करवाई की जाएगी. व्यापारी अब फुटकर टमाटर को 100 से 110 रुपये से अधिक नहीं बेच पाएगा. टमाटर की मनमानी कीमतों की दर लगाने के लिए जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किए हैं.

अगर कोई भी व्यापारी इससे अधिक दाम पर टमाटर बेचता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए जिला प्रशासन ने उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में टमाटर मूल्य नियंत्रण अनुश्रवण टीम का गठन किया है. फुटकर में 110 रु. किलो से ज्यादा बेचा तो होगी कार्रवाई, लोगों को राहत दिलाने के लिए आदेश. शनिवार को जिला प्रशासन ने बैठक कर लोगों को राहत दिलाने के लिए आदेश जारी किए हैं.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election Results 2022: खटीमा से चुनाव हारे CM पुष्कर सिंह धामी
Back to top button