UTTARAKHAND

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर.. यहाँ भरभरा कर गिरी मकान की छत,  दंपति घायल

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के कारण मकान की छत गिरने से अंदर सो रहे पति-पत्नी घायल हो गए.

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के कारण मकान की छत गिरने से अंदर सो रहे पति-पत्नी घायल हो गए. आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. जबकि क्षेत्र में ही एक और मकान की छत गिर गई.  ज्वालापुर स्थित मोहल्ला घोसियान में सिकंदर अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनका मकान पुराने समय का बना हुआ है. 

पिछले कई दिन से हो रही बारिश के कारण शनिवार की सुबह अचानक मकान की छत गिर गई जिससे अंदर सो रहे सिकंदर और उनकी पत्नी बानो छत गिरने से घायल हो गए. तेज आवाज के साथ छत का मलबा गिरने से घर में सो रहे अन्य सदस्य भी जाग गए. शोर शराबा होने से आस-पड़ोस के लोग भी जाग गए. दोनों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं कैथवाड़ा मोहल्ले में भी एक मकान की छत गिरी है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पर्यटकों की जिप्सी पर झपटी बाघिन, थम गई सांसे…जानिए फिर क्या हुआ

Back to top button