UTTARAKHAND

उत्तराखंड में कहर बरपाने लगा मौसम, यहाँ आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे की हुई मौत

कपकोट तहसील के लोधूरा बुग्याल में आकाशीय बिजली गिरने से लीती गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

मौसम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है. इसी क्रम में बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के लोधूरा बुग्याल में आकाशीय बिजली गिरने से लीती गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई है. आपदा प्रबंधन अधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आसमानी बिजली गिरने से मौत की पुष्टि की है. आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लीती गांव निवासी 45 वर्षीय रमेश सिंह पुत्र मंगल सिंह भेड़-बकरी चराने के लिए गांव के अन्य लोगों के साथ लोधूरा बुग्याल गया था. 

इस दौरान  भारी बारिश होने के कारण आकाशीय बिजली गिरी और रमेश सिंह की मौत हो गई. घटना के बाद साथी और परिजन उसके शव को घर ले आए ले और फिर जिला अस्पताल लेकर जाकर शव का पोस्टमार्टम किया गया. आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिजली गिरने से मौत की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि घटना दैवी आपदा के तहत आती है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  Uttarkashi Tunnel Accident: बस कुछ देर का इंतजार…कामयाबी छह मीटर दूर, 41 जिंदगियां आज होंगी कैद से आजाद
Back to top button