राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह ने राजभवन में सेंट पीटरबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेटरनरी मेडिसिन, रूस के छात्रों और संकाय सदस्यों से की भेंट। रूस के छात्रों और संकाय सदस्यों का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 5 फरवरी से 16 फरवरी तक गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के शैक्षणिक भ्रमण पर है। वे यहा वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस कॉलेज में संकाय सदस्यों के साथ चर्चा और शोध व तकनीकी जानकारियां का आदान-प्रदान कर रहे हैं। उल्लेखनीय है की जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर और सेंट पीटरबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेटरनरी मेडिसिन रूस के बीच पशु चिकित्सा विज्ञान में शोध एवं प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने हेतु एमओयू किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल ने रूस से आए छात्रों का स्वागत करते हुए उनसे संवाद किया और उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भारत और रूस के बीच वर्षों से चल रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह शैक्षणिक साझेदारी भी शोध, अकादमिक सहयोग, नवाचार को बढ़ावा देगी। उन्होंने दोनों विश्वविद्यालयो के बीच समझौते को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे छात्र विनिमय कार्यक्रम, अनुसंधान परियोजनाएं, और शैक्षिक संवाद को मजबूती मिलेगी। राज्यपाल ने इस सहयोग को शैक्षणिक उत्कृष्ट और अनुसंधान आधारित प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए भविष्य में और अधिक छात्र शिक्षक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने का भी आग्रह किया।
Related Articles

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोटद्वार कोर्ट ने पुलकित आर्य सहित तीनों दोषियों को सुनाई उम्रकैद
1 week ago

केदारनाथ धाम में फ्री वाईफाई सेवा, रुद्रप्रयाग बना देश का पहला अपना मोबाइल नेटवर्क वाला जिला
May 4, 2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सभी विधायकों को पहना दे पुलिस की वर्दी- सुनिए कांग्रेस विधायक का बयान
April 30, 2025

वक्फ कानून के विरोध में “ब्लैक आउट” हरिद्वार में मुस्लिम संगठन ने 15 मिनट तक दुकान, कार्यालय और व्यवसायिक केंद्रों की लाइटें बंद कर जताया विरोध
April 30, 2025