UTTARAKHAND

CM पुष्कर सिंह धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम पंहुचे. उन्होंने अधिकारियों से सभी जिलों के बारे में जानकारी ली.

सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम पंहुचे. उन्होंने अधिकारियों से सभी जिलों के बारे में जानकारी ली. सीएम धामी ने पीडब्ल्यूडी आपदा प्रबंधन, सिंचाई विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, फायर, एसडीआरएफ के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली. इस दौरान सीएम धामी ने प्रदेशभर में हो रही बारिश को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए. आपको बता दें कि पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है. ऐसे में चारधाम यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपील की है कि मौसम के मिजाज को देखकर ही यात्रा करें.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नहीं थम रही तेंदुओं की दहशत, लकड़ी लेने जंगल गई महिला पर किया हमला
Back to top button