UTTARAKHAND

उत्तराखंड रजत उत्सव: 31 अक्टूबर को हरिद्वार में होगा भव्य आयोजन

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देवभूमि रजत उत्सव का भव्य आयोजन 31 अक्टूबर 2025 को हरिद्वार में किया जाएगा। यह ऐतिहासिक पर्व न केवल उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा का उत्सव है, बल्कि राज्य की संस्कृति, साहित्य, तकनीकी प्रगति और लोक परंपराओं का अद्भुत संगम भी प्रस्तुत करेगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा सायंकाल किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसमें उत्तराखंड की प्रगति, विरासत, पर्यटन, तकनीकी नवाचार और विकास यात्रा को आधुनिक डिजिटल माध्यमों के जरिये प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रमुख कार्यक्रम

दोपहर सत्र
• कवि सम्मेलन: सुप्रसिद्ध कवि  दुष्यंत एवं उनकी टीम द्वारा काव्य पाठ
• समूह नृत्य प्रतियोगिता: स्कूल छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं युवा प्रतिभाओं का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें -  राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने संसद में आशा कार्यकर्ताओं के वेतन बढ़ोत्तरी का मुद्दा उठाया है।

सायं कालीन सत्र
• उद्घाटन समारोह एवं डिजिटल प्रदर्शनी का अनावरण – मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा
• गिटार शो: स्ट्रिंग्स म्यूज़िक केयर द्वारा विशेष प्रस्तुति

यह वही समूह है जिसने 28 सितंबर 2025 को हरिद्वार में 226 कलाकारों के साथ “Most Number of People Reciting Hanuman Chalisa While Displaying Performing Arts” के लिए High Range World Records में स्थान प्राप्त किया था।

लोक-सांस्कृतिक संध्या
• प्रसिद्ध लोकगायक  नरेंद्र सिंह नेगी की गरिमामयी प्रस्तुति
• लोकप्रिय लोकगायिका श्रीमती श्वेता महरा का विशेष कार्यक्रम

Back to top button