UTTARAKHAND

बेरोज़गार संघ प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

आज बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि UKSSSC की हाल ही में आयोजित परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सरकार इस मामले में पूरी सख़्ती बरतेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोज़गार अभ्यर्थियों के हित सर्वाेपरि हैं और उनके हितों को सुरक्षित रखते हुए ही जरूरी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें -  विधानसभा में शुक्रवार को दिए विवादित बयान पर विपक्ष द्वारा प्रदेश भर में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद बैकफुट पर आए मंत्री अग्रवाल,मांगी माफी
Back to top button