UTTARAKHAND

उत्तराखंड पुलिस के जवान की लगी लॉटरी, ड्रीम 11 में जीते एक करोड़ रुपए

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेले गए T-20 मुकाबले में फूलभट्टा थाने में तैनात उत्तराखंड पुलिस के जवान प्रवीण कुमार ने टीम बनाई थी. जिसमें उनकी टीम पहले नंबर पर रही और वह करोड़पति बन गए.

उत्तराखंड पुलिस का जवान रातो रात करोड़पति बना है, जिसके बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल है. बता दें कि बुधवार को बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेले गए T-20 मुकाबले में फूलभट्टा थाने में तैनात उत्तराखंड पुलिस के जवान प्रवीण कुमार ने टीम बनाई थी. जिसमें उनकी टीम पहले नंबर पर रही और वह करोड़पति बन गए. जिसके बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल है वहीं दोस्त और पड़ोसी उसे बधाई दे रहे हैं. प्रवीण के करोड़पति बनने से लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया. 

जल्द ही उनके खाते में टैक्स कट के 70 लाख रुपये आ जाएंगे. पुलिस कर्मी प्रवीण ने ड्रीम 11 पर अपनी यह टीम बुधवार को हुए बांग्लादेश और आयरलैंड के मैच की बनाई थी. बता दें कि इस मैच में जहां बांग्लादेश ने आयरलैंड को करारी शिकस्त दी वहीं प्रवीण ने भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते हुए नंबर वन की रैंक हासिल की. ड्रीम 11 पर बनाई उनकी टीम को जहां 1127.5 प्वाइंट प्राप्त हुए वहीं उन्हें करोड़पति बनने का संदेश भी प्राप्त हो गया है. आपको बता दें कि उन्होंने अपनी टीम में साकिब अल हसन को कप्तान एवं विकेटकीपर एल दास को उपकप्तान बनाया था.

यह भी पढ़ें -  मेट्रो का सपना देख रहे देहरादूनवासियों के लिए बुरी खबर! कंपनियों का परहेज, पॉड टैक्सी के लिए भी दिलचस्पी नहीं
Back to top button