Rishabh Pant Accident: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं। यह हादसा रुड़की लौटते समय रुड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में हुआ। पंत की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ऋषभ पंत उत्तराखंड से दिल्ली लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे के बाद उनकी कार में भीषण आग भी लग गई। हादसे के बाद पंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के पैर में गंभीर चोट आई है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। इसके लिए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया है।
Related Articles

उत्तराखंड निकाय चुनाव: मतदान प्रतिशत में वृद्धि, शांतिपूर्ण मतदान की कोशिशों के बावजूद हंगामा और विवाद
January 23, 2025

रूद्रप्रयाग में भयावह सड़क हादसा: मंदाकिनी नदी में गिरी बोलेरो, 13 यात्रियों को किया रेस्क्यू..1 की तलाश जारी
September 25, 2024

उत्तराखंड प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में B Praak देंगे लाइव परफॉर्मेंस, सभी मैचों में मिलेगी free entry
September 13, 2024