उत्तराखंड

दुखद: उत्तराखंड के आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन

वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी ने ली अंतिम सांस, प्रदेश में निभाई थी अहम पदों पर जिम्मेदारी

उत्तराखंड की नौकरशाही के लिए स्तब्ध कर देने वाली खबर आई है। उत्तराखंड बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आईजी (महानिरीक्षक) केवल खुराना का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मैक्स अस्पताल दिल्ली में अंतिम सांस ली। वह करीब 47 वर्ष के थे।

वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी केवल खुराना देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशक और होमगार्ड्स की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। दून में यातायात व्यवस्था की चुनौती दूर करने के लिए उन्होंने कई प्लान तैयार किए और उन्हें धरातल पर उतारा। वर्तमान में वह आईजी प्रशिक्षण पद पर तैनात थे।
यह भी पढ़ें -  CM धामी ने देहरादून में जौनसार बाबर के प्रथम कवि पं. शिवराम जी द्वारा रचित काव्य संग्रह ’रमणी जौनसार’ पुस्तक का किया विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button