UTTARAKHAND

हनोल मे मॉर्निंग वॉक मे निकलें सीएम धामी, परीक्षा देने जा रहें बच्चों क़ो क़ो दी शुभकामनायें, योजनाओं का लिया फीड बैक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चकराता विधानसभा के दौरे पर है ऐसे मे

दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे पर आज हनोल (जनपद देहरादून) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से भेंट कर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान विद्यालय जा रही छात्राओं से मिलकर परीक्षाओं हेतु शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर अधिकारियों के साथ महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास के मास्टर प्लान पर विस्तृत चर्चा कर कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।

हमारी सरकार जौनसार बावर की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। जन-जन के विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम देहरादून में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
Back to top button