UTTARAKHAND

उत्तराखंड: फोन पर बात करते-करते छत से गिरी युवती, दर्दनाक मौत

हल्द्वानी से एक बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है. यहां फोन पर बात करते-करते संतुलन बिगड़ने से एक युवती की मौत हो गई.

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है यहां फोन पर बात करते-करते संतुलन बिगड़ने से एक युवती की मौत हो गई बताया जा रहा है कि युवती बात करते करते घर की छत से गिर गई. और युवती की मौत हो गई है, पूरा मामला मुखानी थाना क्षेत्र के डहरिया के सीएमटी कॉलोनी का है, जहां के रहने वाले नवीन चंद्र उप्रेती की 27 वर्ष की बेटी अपने छत पर किसी रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थी.

ऐसे में लड़की रेलिंग के पास अपना संतुलन खो गई और वह घर के नीचे गैलरी में गिर गई, लड़की की चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग आए, जिसमें लड़की को गंभीर चोट आ गई थी, परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए लड़की को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने सबको पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में देह व्यापार का केंद्र न बनें स्पा सेंटर, रजिस्ट्रेशन और मॉनिटरिंग के बनेंगे कड़े नियम
Back to top button