POLITICSUTTARAKHAND

उत्तराखंड: मदन कौशिक को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्य समिति में बनाया विशेष आमंत्रित सदस्य

भाजपा ने मदन कौशिक को राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है. मदन कौशिक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर समर्थकों ने सगठन का आभार प्रकट किया है.

बीजेपी विधायक मदन कौशिक को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. भाजपा ने मदन कौशिक को राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है. मदन कौशिक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर समर्थकों ने सगठन का आभार प्रकट किया है. बता दें कि, बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची जारी की है, उसमें तीन नेताओं को कार्यसमिति में और पांच नेताओं को विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही एक राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किया गया है. बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में मदन कौशिक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर समर्थको में काफी खुशी है.

यह भी पढ़ें -  बोर्ड एग्जाम के लिए जा रहे बच्चों को विधानसभा के बजट सत्र के वजह से ट्रैफिक में कोई परेशानी ना आए: ऋतु खण्डूडी भूषण
Back to top button