UTTARAKHAND

ऋषिकेश- साई घाट के पास नदी से SDRF ने बरामद किया एक शव

देहरादून के डाकपत्थर क्षेत्रांतर्गत शक्ति नहर से एक युवती का शव निकाला गया

 

आज दिनाँक 17 फरवरी 2025 को SDRF फ्लड टीम द्वारा गंगा नदी में सर्चिंग के दौरान त्रिवेणी घाट के पास साईं घाट से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

 

उक्त व्यक्ति कुछ दिन पूर्व देवप्रयाग संगम पर नदी में नहाते हुए डूब गया था जिसकी SDRF टीम व परिजनों द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

 

परिजनों द्वारा उक्त व्यक्ति की पहचान राजेन्द्र उर्फ समीर शाह पुत्र श्री नटवरलाल शाह, उम्र- 61 वर्ष, निवासी- वडोदरा, गुजरात के रूप में की गई।

 

 

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के ब्रेक हुए फेल, चार वाहनों को मारी टक्कर

वही दूसरी ओर जनपद देहरादून के डाकपत्थर क्षेत्रांतर्गत शक्ति नहर में डूबी एक युवती की सर्चिंग करते हुए SDRF टीम द्वारा शक्ति नहर से युवती का शव बरामद किया गया।

 

*मृतक का विवरण*- राधिका चौहान D/O अतर सिंह ग्राम – चुनोट, थाना चकराता, देहरादून।

Back to top button