CRIMEUTTARAKHAND

हरिद्वार में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली, तीसरा साथी भी हुआ गिरफ्तार

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दो बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उनके तीसरे साथी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, बदमाश मोटरसाइकिल से कलियर की ओर से कोर कॉलेज की तरफ जा रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बहादराबाद पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।

यह भी पढ़ें -  द्वितीय राजभाषा संस्कृत संभाषण से गूंजी विधानसभा, सभी मंत्रियों और विधायकों ने लिया प्रशिक्षण

एनकाउंटर की सूचना मिलते ही एसएसपी परमेन्द्र डोबाल घटनास्थल के लिए निकले

Back to top button