UTTARAKHAND

गैरसैंण में या देहरादून में होगा बजट सत्र?, अब कैबिनेट लेगी निर्णय

गैरसैंण में या देहरादून में होगा बजट सत्र?, अब कैबिनेट लेगी निर्णय

कुछ दिन पूर्व स्पीकर ने कहा था कि देहरादून और भराड़ीसैंण विधानसभा की विधायी प्रक्रिया को पूरी तरह से पेपरलेस करने के प्रयास हो रहे हैं। देहरादून की विधानसभा पूरी तरह से तैयार है।

विधानसभा का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा या देहरादून में, इस पर निर्णय प्रदेश मंत्रिमंडल लेगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मुख्यमंत्री से भराड़ीसैंण विधानसभा में चल रहे कार्यों के मद्देनजर देहरादून में सत्र कराने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री का कहना है कि स्पीकर के प्रस्ताव को कैबिनेट समक्ष रखा जाएगा।

कुछ दिन पूर्व स्पीकर ने कहा था कि देहरादून और भराड़ीसैंण विधानसभा की विधायी प्रक्रिया को पूरी तरह से पेपरलेस करने के प्रयास हो रहे हैं। देहरादून की विधानसभा पूरी तरह से तैयार है। लेकिन, भराड़ीसैंण विधानसभा को ई विधानसभा में बदलने के लिए कम से कम तीन महीने लगेंगे

यह भी पढ़ें -  पहाड़ में दुखद हादसा..गहरी खाई में गिरी मैक्स, चालक की दर्दनाक मौत

चूंकि वहां तकनीकी कार्य चल रहे हैं, इसलिए वहां सत्र आहूत करने में कठिनाई हो सकती है। इस आलोक में उन्होंने मुख्यमंत्री से देहरादून में ही सत्र कराने का अनुरोध किया था। अब प्रदेश सरकार को देहरादून में सत्र कराए जाने पर निर्णय लेना है। मीडियाकर्मियों से बातचीत में सीएम ने कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा करने की बात कही है। माना जा रहा है कि सरकार 17 फरवरी से बजट सत्र आयोजित करा सकती है।

 

Back to top button