उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में पाकिस्तानी हिंदुओं की नो एंट्री, रास्ता हुआ बंद- सुनिए पर्यटन मंत्री का बयान

देहरादून।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी हिंदुओं का चारधाम यात्रा में आने का रास्ता बंद हो गया है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए पाकिस्तान से 77 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इस बार चारधाम यात्रा के लिए यूनाइटेड स्टेट, नेपाल व मलेशिया से सबसे अधिक पंजीकरण किए। आपको बता दें कि 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 21 लाख पार हो चुका है। इसमें विदेशों से 24729 यात्रियों ने यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें पाकिस्तान से पंजीकरण करने वालों की संख्या 77 है। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले लोगों को वीजा न देने के साथ भारत में रह रहे पाकिस्तानी लोगों को 48 घंटे के भीतर वापस लौटने का सख्त निर्णय लिया है।

सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री, पर्यटन मंत्री

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के बीच इन 6 जिलों की सभी स्कूले बंद, आदेश हुए जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button