उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में सरकार दावों से ज्यादा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर करे काम- उत्तराखंड महिला कांग्रेस

देहरादून।

प्रदेश में 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। चारधाम यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार के द्वारा तमाम तैयारियां की जा रही हैं तो वहीं व्यवस्थाओं के तमाम दावे सरकार द्वारा किए जा रहे हैं। वहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने कहा कि सरकार को दावों से ज्यादा व्यवस्थाओं पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह ना हो कि जिस तरीके से यात्रा में अव्यवस्थाएं हुई जिससे कहीं लोगों को परेशानियां भी हुई और कई श्रद्धालुओं की मौत भी हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा हमारे प्रदेश में होती है और यात्रियों को सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी है, ऐसे में सरकार को तमाम चीजों पर ध्यान देना चाहिए।

 ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड महिला कांग्रेस

यह भी पढ़ें -  अवैध मदरसा पर सीएम धामी सख्त: प्रदेश भर में अभी तक 180 अवैध मदरसा सील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button