उत्तराखंड

राजधानी में डेंगू रोकथाम को लेकर एक्शन मोड में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग

देहरादून।

एंकर- डेंगू संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। वहीं बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर सतर्कता बरती जा रही है । इसी को लेकर देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने जानकारी दी । उन्होंने बताया कि बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए बेड्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ।उन्होंने बताया कि बेड्स की जो शमता है उसका दस प्रतिशत डेंगू के लिए रिजर्व रहेगा ओर मामले ज्यादा आने पर जरूरत के हिसाब से उसको बढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी वहीं पर्याप्त मात्रा में मच्छर दानी , मॉस्किटो रेपलेंट क्रीम और लिक्विड की व्यवस्था वार्ड में रखने के निर्देश दिए गए है । जल्द ही ब्लाउड बैंक और पैथोलॉजी लैब्स के साथ मीटिंग करेंगे ताकि खून की व्यस्था बनाई जा सके । उन्होंने बताया कि बढ़ते डेंगू के साथ कोई अनियमितता न हो इसको लेकर भी निर्देशित किया जाएगा । हमारे द्वारा भी एक ग्रुप बनाया गया है जिससे जानकारी मिलती रहेगी कि कितने प्लेटलेट्स ओर खून की उपलब्धता है साथ ही सभी से अनुरोध किया जा रहा है कि ई रक्त कोष ऐप पर एंट्री करें ताकि जानकारी मिलती रहे।

यह भी पढ़ें -  मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी खबर, मास्क पहनने के साथ ही मानने पड़ेंगे ये नियम..नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

डॉ मनोज शर्मा , मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button