UTTARAKHAND

उधमसिंह नगर में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो करोड़ का 4 क्विंटल गांजा पकड़ा

रुद्रपुर, उधम सिंह नगर

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स और उधम सिंह नगर पुलिस ने नशा तस्करी की बड़ी खेप का खुलासा किया है. पुलिस ने चार क्विंटल से अधिक गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए गांजे की कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जा रही है. उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पूरे मामले की जानकारी दी।उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट और पुलभट्टा थाना पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि प्रदेश में बड़ी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी बीच पुलिस को पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक कैंटर दिखाई दिया था, जिस पर पुलिस को कुछ शक हुआ. पुलिस ने कैंटर को रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू अली निवासी ग्राम बिलवा थाना फरदान, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश बताया. आरोपी ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और उत्तराखंड से सामान यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उड़ीसा आदि राज्यों में ले जाता है. इस दौरान वापसी में कभी-कभी मादक पदार्थों की सप्लाई ले आता है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election 2022: प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, जानें घोषणा पत्र की खास बातें

मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, उधम सिंह नगर

Back to top button