UTTARAKHAND

भारी बारिश और तूफान से वाहन हुआ क्षतिग्रस्त, बड़ी दुर्घटना होने से टली

श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल।

तेज बारिश के चलते वाहन के ऊपर गिरा आम का पेड़,

वाहन हुआ क्षतिग्रस्त, बड़ी दुर्घटना होने से टली

बीते दिन बारिश तूफान से उत्तराखण्ड में भारी नुकसान हुआ। थराली मे जहां आसमान से आफत बरसी तो‌ वहीं पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर के नकोट बिलकेदार मोटर मार्ग पर में आई तेज बारिश और आंधी के चलते एक पुराना आम का पेड़ भरभरा कर गिर पड़ा। जिससे रोड पर खड़ा एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही कुछ आसपास खड़े वाहनों को भी क्षती पहुंची है, कोई जन हानि‌ की‌ खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में गाड़ी चलाने के बदले नियम, हर गाड़ी की अलग होगी स्पीड लिमिट
Back to top button